Shanaya Kapoor ने नाइट पार्टी की इनसाइड तस्वीरें कर दी पोस्ट, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

shanaya kapoor

बीते दिन अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ का जन्मदिन था और इस मौके पर कई सितारे और स्टारकिड्स वहां पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख खान के बच्चे, आर्यन और सुहाना खान, शनाया कपूर के अलावा कई सितारों ऐसी एंट्री मारी की अब वो खबरों का हिस्सा है। बैश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में आर्यन शनाया और उनके दोस्तों के साथ टहलते हुए तानिया के घर पहुंचते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब कुछ तस्वीरें संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने साझा की हैं और ये तेजी से वायरल हो रही हैं।

जी हां, इनसाइड तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। शनाया कपूर ने जो पहली तस्वीर साझा की है उसमें उनकी कुछ फ्रेंड्स नजर आ रहीं हैं। इसके अलावा वो स्टारकिड्स के साथ नजर आ रहीं हैं और एक तस्वीर में वो अभिनेत्री वाणी कपूर उनके साथ नजर आ रही है।

जबकि एक और तस्वीर में अपनी खास दोस्तों के साथ वो धमाकेदार पार्टी करनी हुई दिख रही हैं। शनाया कपूर ने जैसे ही ये तस्वीरें साझा कीं वो तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इनपर रिएक्ट कर रहे हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए शनाया ने लिखा, ''लास्ट नाइट।'' एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा है, शानदार तस्वीरें, ''ये एक ही तरह के पोज क्यों।'' एक ने लिखा, ''शनाया, खुशी और अंजनी।''

जबकि एक ने लिखा है, ''बोल्ड और हॉट स्टारकिड्स।'' इस तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी तरह का रिएक्शन शनाया की तरफ से सामने नहीं आया है। शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और बोल्ड तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं।

Read more about: shanaya kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X