शनाया कपूर को डांस क्लास जाते ही कैसा लगता है? हॉट तस्वीर के साथ किया खुलासा!
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर काफी समय चर्चा में हैं और वो धर्मा प्रोडक्शन की अपनी फिल्म से शुरुआत करने वाली हैं। बता दें कि शनाया कपूर अपने वाली फिल्म के अलावा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस समय भी उन्होने एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि सीधे डांस क्लास से सामने आ रही है। शनाया कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि उनको डांस क्लास में जाकर कैसा लगता है।
शनाया कपूर ने लिखा है.. 'मुझे डांस क्लास में जाकर कैसा फील होता है'.. इसके साथ उन्होने हार्ट इमोजी, फूल और इंद्रधनुष के इमोजी साझा किए हैं। शनाया कपूर की इन तस्वीरें से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं और लगातार वो इसको देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

शनाया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और ऐसा कहा जाता है कि वो लाइमलाइट में रहने के लिए अपनी पोस्ट करती हैं। शनाया कपूर की फिल्म को लेकर भी उनके फैंस काफी उत्सुक है कि फिल्म का टाइटल क्या होने वाला है और किसके साथ उनकी जोड़ी बनेगी।
इस समय शनाया कपूर की फिल्म को लेकर कई सारे सवाल है और फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर कब तक ऐलान होगा। फिल्मों की शुरुआत से पहले वो अपने आपको पूरी तरह से फिट कर रहीं हैं और लगातार जिम में भी नजर आती हैं।
शनाया कपूर की दोस्तों की बात करें तो अनन्या पांडे ने पहले ही शुरुआत कर दी थी। हालांकि उनकी दूसरी दोस्त यानि सुहाना खान अभी इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications