Shanaya Kapoor- नए हेयरस्टाइल के साथ कहर ढा रहीं हैं संजय कपूर की बिटिया, फैंस ने थाम लिए दिल!

स्टारकिड्स का इस वक्त जलवा है और अक्सर उनकी तारीफें किसी स्टार से भी ज्यादा होती है। कई बार कहा जाता है कि लोग उनको काफी पसंद करते हैं। ऐसी ही एक स्टारकिड का नाम है शनाया कपूर।
जी हां, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस वक्त काफी चर्चा में हैं और अक्सर कहा जाता है कि उनकी तस्वीरें सामने आकर वायरल हो जाती हैं। शनाया कपूर इस वक्त काफी चर्चा में है क्योंकि उनका एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शनाया कपूर के लुक्स की तारीफ हो रही है और उन्होने नए हेयरस्टाइल के साथ धमाका कर दिया है। इस वीडियो में शनाया कपूर ने पैपराजी से बात भी की थी। पैप्स ने उनसे कहा कि शनाया जी आप इधर आइए एक फोटो लेनी है।
इसपर शनाया तुरंत वहां आ गईं और पोज दिए। जैसे ही उनका ये लुक सामने आया वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि शनाया कपूर काफी हॉट और बोल्ड हैं और कहा जाता है कि वो अपने डेब्यू के बाद इंडस्ट्री में धमाका करेंगी।
हालांकि होगा क्या ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। करण जौहर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वो शनाया के समेत कई कलाकारों को मौका दे रहे हैँ। शनाया कपूर का डेब्यू कितना धमाकेदार होता है ये देखने वाली बात होगी। हालांकि उनकी फैन फॉलोविंग अभी से काफी शानदार है।
शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म रिलीज कब होगी इसको लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन लोगों को काफी इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications