शनाया कपूर 8 सालों से ले रहीं एक्टर बनने की ट्रेनिंग, पिता संजय कपूर ने किया खुलासा

शनाया कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। अपनी बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही वो काफी पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वो जल्द ही करण जौहर के प्रोड्क्शन हाउस तले बन रही फिल्म 'बेधड़क' से बी-टाउन में कदम रखेंगी और इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रही हैं।

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शनाया कपूर के पिता और एक्टर संजय कपूर ने अपनी बेटी के बारे में बात की। संजय कपूर ने इंटरव्यू में कहा- 'एक्टर बनने की चाहत खुद आनी चाहिए। एक्टर बनने के लिए हम सिर्फ सलाह या मार्गदर्शन नहीं दे सकते हैं। अगर कोई एक्टर बनना चाहता है तो हमें उसे अपने सपनों को पूरा करने से नहीं रोकना चाहिए। यह शनाया का फैसला था कि वो एक्टर बनना चाहती है।'

shanaya-kapoor-is-training-for-8-9-years-to-become-actor-father-sanjay-kapoor-reveals

संजय कपूर ने शनाया कपूर से जुड़ा ये खुलासा भी किया कि वो पिछले 8-9 साल से ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने कहा- 'लोगों को शनाया की झलक अब स्क्रीन पर दिखेगी लेकिन वो 12 साल की उम्र से एक्टर बनने के लिए मेहनत कर रही है। वो लगातार डांस क्लास, डिक्शन ट्रेनिंग समेत क्या नहीं कर रही है। यहां तक कि लॉकडाउन के दौरान भी वो लगातार लैपटॉप के जरिए प्रैक्टिस करती थी। हमने सिर्फ उसके फैसले में उसका सपोर्ट किया है।'

Recommended Video

Shanaya Kapoor ने ऐसे किया मीडिया को इग्नोर; Watch video | FilmiBeat

आपको बता दें कि शनाया कपूर 'बेधड़क' में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह सिंह पीरजादा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। 'बेधड़क' का निर्देशन शंशाक खेतान करेंगे। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक इस साल की शुरुआत में जारी भी किया जा चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X