..................... शनाया कपूर ने किया बेली डांस, शेयर किया वीडिया, नव्या नंदा ने दिया रिएक्शन | Shanaya Kapoor flaunts her incredible belly dancing moves, Navya Nanda commeted, Watch - Hindi Filmibeat

शनाया कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, वीडियो देखकर नव्या नंदा ने दिया ऐसा रिएक्शन- WATCH

By Filmibeat Desk

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जोर शोर से अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटी हुई हैं। शनाया क्लासिकल से लेकर बेली डांस तक की ट्रेनिंग ले रही हैं और सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शनाया ने अपनी एक बेली डांस वीडियो शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं,अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी वीडियो पर कमेंट किया है।

शनाया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- How we learn a choreography.. #practicesessions with the best!!! @sanjanamuthreja..

shanaya kapoor

जिस पर रिएक्शन देते हुए नव्या नवेली नंदा ने लिखा- I got a stomach ache watching this.. बता दें, नव्या, शनाया, सुहाना खान, अनन्या पांडे.. सभी बचपन की दोस्त हैं। बहरहाल, नव्या के अलावा संजय कपूर, सीमा खान समेत कई फैंस ने भी शनाया के वीडियो पर पॉजिटिव रिएक्शन दिए हैं और मूव्स की तारीफ की है।

बता दें, शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ होंगे गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी। लंबे समय से शनाया के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अफवाहें थी। अब उनकी पहली फ़िल्म जुलाई से शुरू होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X