नव्या नवेली नंदा को इग्नोर कर सेल्फी लेती रहीं शनाया कपूर और अनन्या पांडे? वीडियो देख गुस्साए लोग!

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ पुराने वीडियोज सामने आते हैं और वो तूल पकड़ लेते हैं। जैसे इस वक्त एक वी़डियो वायरल हो रहा है जिसमें शनाया कपूर, अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग शनाया और अनन्या को ट्रोल कर रहे हैं। इसका कारण से है कि नव्या उनके बगल में खड़ी हैं और दोनों आपस में सेल्फी ले रही हैं लेकिन एक बार भी वो फ्रेम में नव्या को लेकर नहीं आई हैं। इसके बाद लोगों को ये थोड़ा अजीब लगा है और उन्होने कहा कि नव्या को वहां से चले जाना चाहिए।
क्या कह रहे हैं लोग
वीडियो आईपीएल के दौरान बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''इसलिए अनावश्यक पोस्ट...बिना किसी कारण के किसी के प्रति अनावश्यक नफरत पैदा करना बिल्कुल बंद करें।''
एक ने लिखा, ''नव्या उनकी तरह ज्यादा मैच्योर हैं और उनकी तरह घबराती नहीं हैं, इसीलिए।'' एक ने लिखा, ''वह इसकी हकदार हैं, क्योंकि जब उनसे उनके चैट शो में ऐश्वर्या की उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया।''
पॉडकास्ट चलाती हैं नव्या
नव्या नवेली नंदा एक पॉडकास्ट चलाती हैं और इस पॉडकास्ट में कई लोग आ चुके हैँ। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा में वही एपिसोड रहा था जिसमें जया बच्चन और श्वेता बच्चन पहुंचे थे। हालांकि उनके फैंस चाहते हैं कि वो किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बनें और खबरों में रहें।
खबरों की मानें तो श्वेता बच्चन बेटी नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गौरतलब है कुछ समय पहले उनके भाई अगस्त्य नंदा ने द आर्चीज से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











