'शमशेरा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, दमदार एक्शन करते दिखे रणबीर कपूर और संजय दत्त!
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म शमशेरा को लेकर काफी चर्चा है और इस वक्त फिल्म से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इस फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट हो गया है। इसके रिलीज होते ही फैंस लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और रणबीर कपूर इसमें काफी दमदार लग रहे हैं। इस टाइटल ट्रैक की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के दोहरे किरदारों, बल्ली और शमशेरा की झलक मिलती है।
सुखविंदर सिंह और अभिषेक नेलवाल द्वारा गाया गया गीत "शमशेरा" काजा के निडर किंवदंतियों की भावना को सलाम करता है। ये गाना सामने आते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर धमाका कर रहा है और यहीं पर इसके लिंक को मेकर्स के द्वारा साझा किया गया हैं।

Recommended Video
शमशेरा रणबीर कपूर की काफी अलग तरह की फिल्म साबित होने वाली है और इस तरह के किरदार में आप पहली बार उनको देखने वाले हैं। फिल्म के नाम से ही प्रतीत होता है कि फिल्म में डकैत और उसकी कहानी दिखाई देने वाली है।
इस गाने में आपको दिखेगा कि रणबीर कपूर ने कितने शानदार एक्शन सीन्स फिल्माएं हैं और उनके साथ साथ सुपरस्टार संजय दत्त भी काफी खतरनाक लग रहे हैँ। इस फिल्म में वो निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। वाणी कपूर और रणबीर कपूर के कई फोटोशूट भी सामने आ चुके हैँ। फिलहाल आप देखिए ये शानदार टाइटल ट्रैक जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications