Shamshera- शमशेरा को लेकर रणबीर कपूर के रोल का खुलासा- पहली बार करेगें ये बड़ा काम
अभिनेता रणबीर कपूर इस समय फिल्म शमशेरा को लेकर काफी बिजी हैं और इस फिल्म को लेकर फैंस उनका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो भी सामने आया था। शमशेरा एक डकैत ड्रामा फिल्म है जिसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं और पहली बार वो डबल रोल में दिखाई देंगें।
जी हां खबरों की माने को रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे और ऐसा होता है कि तो ये देखना काफी रोचक होने वाला है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ संजय दत्त और वाणी कपूर लीड में रोल में नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के रोल में अपनी आजादी के लिए अंग्रेजी साम्राज्य से लड़ते हुए नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। करण इससे पहले 'अग्निपथ' में संजय दत्त को निर्देशित कर चुके हैं।
'शमशेरा' की शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होनी है। संजय दत्त 'शमशेरा' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की टैगलाइन है- करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. रणबीर कपूर को हाल ही में फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संजू के लिए मिल है।


Click it and Unblock the Notifications