'शमशेरा' ने दर्ज की दमदार एडवांस बुकिंग, तगड़ी शुरुआत के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अच्छी शुरुआत ली है। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म से ट्रेड द्वारा काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Recommended Video

Ranbir Kapoor Exclusive Interview | पहली बार कोई एक्शन फिल्म कर रहे हैं रणबीर| *News

बता दें, इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 एडवांस बुकिंग से कमाई करने के मामले में बॉलीवुड की 2022 की अब तक की सबसे बेहतर फिल्म है। कार्तिक की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 6.60 करोड़ की कमाई की थी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या शमशेरा यह रिकॉर्ड तोड़ पाती है!

shamshera-advance-booking-ranbir-kapoor-film-to-start-on-strong-note-will-it-beat-bhool-bhulaiyaa-2

शमशेरा की रिलीज से 6 दिनों पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरु की जा चुकी है। खास बात है कि हर दिन बुकिंग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार की तुलना में सोमवार को 180 प्रतिशत से भी ऊपर की बढ़ोतरी देखी गई है। यह एक शानदार ओपनिंग कलेक्शन की ओर इशारा करती है। फिलहाल फिल्म की रिलीज में तीन दिन और बचे हैं, देखते हैं कि शमशेरा पहले दिन की एडवांस बुकिंग के माध्यम से कितना जोड़ पाती है।

ओपनिंग कलेक्शन

ओपनिंग कलेक्शन

अगर फिल्म रिलीज के दिन तक इसी ट्रेंड को फॉलो करती है तो ओपनिंग 15 करोड़ के दायरे में हो सकती है। फिल्म के ट्रेलर और संगीत को पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है, इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं होगी कि आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग बेहतर गति पकड़े।

भूल भुलैया 2 को करेगी पीछे!

भूल भुलैया 2 को करेगी पीछे!

एडवांस बुकिंग में भले ये फिल्म 'भूल भुलैया 2' से थोड़ी पीछे रह सकती है, लेकिन कई सिंगल स्क्रीन ऐसे हैं जिनकी एडवांस बुकिंग नहीं है। इसलिए, कुल मिलाकर 'शमशेरा' के पहले दिन का कलेक्शन 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ सकता है.. जो कि 14.11 करोड़ की थी।

चार सालों बाद वापसी

चार सालों बाद वापसी

खास बात ये भी है कि अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' के बाद, रणबीर चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। लिहाजा, उनके फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।

ऐसी होगी कहानी

ऐसी होगी कहानी

हाल ही में फिल्म की कहानी से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई है, जो कि काफी दिलचस्प है। शमशेरा की कहानी काज़ा नाम के एक काल्पनिक शहर पर आधारित है, जिसमें एक लड़ाका कबीले को एक निर्दयी सेनापति शुद्ध सिंह द्वारा बंदी और गुलाम बनाया जाता है और उन लोगों को बुरी तरह सताया जाता है। यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो पहले गुलाम बना, फिर गुलामों का सरदार बन गया और अंत में अपने कबीले की हिफाज़त करने वाला सबसे बड़ा योद्धा बन गया। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए जी-जान से संघर्ष करता है। उसका नाम शमशेरा है।

रणबीर और संजय दत्त का रोल

रणबीर और संजय दत्त का रोल

दर्शकों ने रणबीर को इस तरह के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा, जो फ़िल्म में शमशेरा और उसके बेटे बल्ली की भूमिका निभा रहे हैं। जी हां, रणबीर डबल रोल में दिखेंगे। वहीं,संजय दत्त ने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई है। मेकर्स की मानें तो रणबीर के साथ उनका मुक़ाबला देखने लायक होगा क्योंकि वे दोनों बेरहमी से एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश करते हैं।

गुड बॉय वाली इमेज बदल रहे हैं

गुड बॉय वाली इमेज बदल रहे हैं

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर कहते हैं, "मेरे लिए यह बेहतरीन प्रोजेक्ट में से एक होगी। यह किरदार बहुत चैलेंजिंग है। मैंने अब तक जो गुड बॉय वाली फिल्में की है, अब मैं उसे बदल रहा हूं। यह एक दबंग हीरो वाले किरदार की फिल्म है। एक एक्शन फिल्म है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X