50 साल पहले शमशाद ने गाया था 'कतिया करूं'

हिंदी फिल्म जगत का एक नायाब सितारा मंगलवार रात को अस्त हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं सुरमयी गायिका शमशाद बेगम की जिन्होंने मंगलवार रात को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 94 साल की थीं और लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं।

14 अप्रैल 1919 को अमृतसर में जन्मीं शमशाद बेगम को लता मंगेशकर भी अपना आदर्श मानती हैं। बेगम के निधन से पूरा बॉलीवुड आहत है। इस साल हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने जा रहे हैं तीन मई को। ऐसे में हिंदी सिनेमा अपनी इस फनकार को सम्मानित करना चाहता था लेकिन सम्मानित करने से पहले बेगम ने दुनिया को अलविदा कह दिया जिसके कारण पूरा बॉलीवुड इस समय शोकग्रस्त हो गया है।

Shamshad Begum
भारत कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट किया कि बुधवार सुबह मुझे पता चला कि मशहूर प्लेबैक सिंगर शमशाद बेगमजी हमारे बीच नहीं रही, ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ, मैंने उनके साथ काफी फिल्मों में गाने गाये। वह बहुत अच्छी हंसमुख और सीधी सादी शख्सियत थीं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

तो वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड ने अपनी 'स्वर्णिम आवाज' खो दिया है। शमशाद बेगम के निधन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शोक जताया है।

आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म रॉकस्टार के हिट गाने कतिया करूं की दीवानी आज पूरी युवा पीढ़ी हो वो गाना शमशाद बेगम ने आज 50 साल पहले गाया था। यह गाना श्वेत-श्याम पंजाबी फिल्म 'पिंड डि कुरही' में अभिनेत्री निशी पर फिल्माया गया। इसे बलदेव आर झिंगन ने निर्देशित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X