मशहूर गायिका शमशाद बेगम का निधन, दुखी बॉलीवुड
एक दुखद खबर फिल्म जगत से है, बेहतरीन आवाज की मल्लिका शमशाद बेगम का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया है। वह 94 साल की थीं और लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं।
हिंदी सिनेमा की माइल स्टोल कही जाने वाली शमशाद बेगम के गाने आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर जाते हैं।। उनके गाए गीत मेरे पिया गए रंगून, कजरा मोहब्बत वाला, कभी आर-कभी पार, लेके पहला-पहला प्यार जैसे गाने आज भी लोगों को मदहोश कर देते हैं।

ऐसे में हिंदी सिनेमा अपनी इस फनकार को सम्मानित करना चाहता था लेकिन सम्मानित करने से पहले बेगम ने दुनिया को अलविदा कह दिया जिसके कारण पूरा बॉलीवुड इस समय शोकग्रस्त हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications