जनवरी से 21 जनवरी तक क्यों शराब नहीं पीते थे शम्मी कपूर? सालों बाद पत्नी नीला देवी ने बताई वजह

shammi kapoor

Shammi Kapoor wife Neila Devi interesting revelation: शम्मी कपूर का अपनी अलग तरह की डांस और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके गानों पर आज की युवा पीढ़ी भी डांस करती है और एन्जॉय करती है। शम्मी कपूर ने सालों पहले दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उन्हें आज तक लोग नहीं भूले हैं।

शम्मी कपूर अपने फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। शम्मी कपूर ने गीता बाली से शादी की थी और उनसे बेइंतहा प्यार करते थे। गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को नीला देवी ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

शादी के एक दिन पहले प्रपोज

नीला देवी ने इस इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शादी के एक दिन पहले शम्मी कपूर ने नीला देवी को प्रपोज किया था। ऋतु नंदा की खास दोस्त नीला देवी से शादी के एक दिन पहले रात में शम्मी कपूर ने 4-5 घंटे बात की और अपने बारे में सब कुछ बताया। अगले ही दिन उन्होंने शादी का फैसला लिया। उनके इस फैसले से पृथ्वीराज कपूर भी हैरान रह गए थे।

1 जनवरी से 21 जनवरी तक नहीं पीते थे शराब

नीला देवी ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि शम्मी कपूर 1 जनवरी से 21 जनवरी तक शराब को हाथ नहीं लगाते थे। इसके पीछे वजह ये थी कि, 1 जनवरी को ही गीता बाली बीमार पड़ी थीं और 21 जनवरी को स्माल पॉक्स की वजह से उनका निधन हो गया था। शम्मी कपूर उनके निधन के बाद कभी भी 1 से 21 जनवरी तक शराब नहीं पीते थे। नीला देवी ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया है कि वो एक दिन में 100 सिगरेट तक पी जाते थे।

शम्मी कपूर-नीला देवी के नहीं है बच्चे

नीला देवी ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा है कि वो शम्मी कपूर और गीता बाली के बच्चे आदित्य और कंचन से काफी क्लोज हैं। शम्मी कपूर ने उन्हें गीता बाली के ईयरिंग्स दिए थे जिसे उन्होंने कंचन को दे दिया था। कहा जाता है कि, इसी बॉन्डिंग की वजह से शम्मी कपूर और नीला देवी ने कभी अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा।

2011 में ली आखिरी सांस

शम्मी कपूर ने 12 अगस्त 2011 में आखिरी सांस ली। शम्मी कपूर ने जंगली, कश्मीर की कली, प्रिंस समेत कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म रॉकस्टार थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने उनके साथ स्क्रीन शेयर किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X