शम्मी कपूर ने आखिरी बार प्रियंका के लिए ट्वीट किया था

shammi kappor-priyanka
रविवार की सुबह बॉलीवुड के लिए काफी दुखद समाचार लेकर आयी थी। यह खबर थी सदाबाहार अभिनेता शम्मी कपूर के अनंत में विलिन हो जाने की, शम्मी कपूर का निधन मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में हुआ। इन्होंने काफी समय पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना वंद कर दिया था। घर पर ये अपना अधिकांश समय कम्प्यूटर को ही देते था। यही नहीं ये सोशयल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर भी एक्टिव रहा करते थे।

वैसे तो ये खराब तबियत के चलते बहुत ही कम समय के लिए सोशयली इंटरैक्ट हो पाते थे। लेकिन जब भी आते थे किसी ना किसी के लिए ट्वीट जरूर करते थे। अगर हम इनके लास्ट ट्वीट की बात करें तो इनका लास्ट ट्वीट प्रियंका चोपड़ा के नाम था।

हम आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा 27 नबंबर 2010 को बर्लिन में थी। उस वक्त प्रियंका ने स्टेटस अपडेट किया था कि मैं अब पिछले 3 दिनों के लिए बर्लिन में फंस गयी हूं। प्रियंका के इस ट्वीट के जवाब में शम्मी कपूर ने 28 नबंबर 2010 को रिप्लाई किया था कि तुम बर्लिन में तो रेसी के पब में जाओं जहां के कुछ शानदार म्यूजी़कल फाउंटेन तुम्हें जरूर पसंद आएंगे। लेकिन संडे को जब शम्मी कपूर नहीं रहे तब उनके ट्वीट के जवाब में प्रियंका ने कहा कि मुझे माफ कर दिजिए मैं नहीं जा पायी लेकिन अब मैं सिर्फ आपके लिए उस जगह पर जरूर जाउंगी।

हम आपको बता दें कि पिछले कुछ महिनों से शम्मी कपूर की तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते शम्मी कपूर सोशयल नेटवर्किंस साइट पर रेगुलर नहीं रहते थे। लेकिन वो नबंबर 2010 तक नेटवर्किंग साइट पर एक्टीव थे और उन्होंने यह भी ट्वीट कहा था कि आप सभी को मेरा धन्यवाद जिन्होंने समय समय पर मेरी खैरियत की दुआ की है। चाहे जो भी हो मैं आप सभी को जाने से पहले खुदा हाफिज़ कह कर जाउंगा।

शम्मी कपूर बॉलीवुड के उन पुराने कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने सोशयल नेटवर्किंग साइट को अपने दर्शकों से जुडे़ रहने के लिए एक रास्ता बनाया। साथ ही इन्हें लेटेस्ट गेजेटस् के बारे में भी काफी जानकारी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X