जब शम्मी कपूर ने गीता बाली से चोरी छुपे रचाई शादी, सिन्दूर ना होने पर लिपस्टिक से ही भर दी मांग

हिंदी सिनेमा में 50 से 60 के दशक में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी का जादू चला कर पूरी इंडस्ट्री को अपने नाम से रंग दिया था। जिसमें मधुबाला और नरगिस जैसी अभिनेत्रियों का नाम शुमार है। लेकिन इसी दौर में एक और ऐसी अभिनेत्री थी जिसकी खूबसूरती पर हर कोई अपना दिल हार बैठा था। जिसका नाम गीता बाली था। जैसे ही उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री मारी वैसे ही हर किसी को उन्होंने अपनी खूबसूरती से कायल बना लिया था। उनकी फिल्में लगातार हिट भी जाने लगी। लेकिन इसी बीच वह शम्मी कपूर को अपना दिल दे बैठी।
शम्मी और गीता की सेट पर मुलाकात हुई प्यार में तब्दील
शम्मी कपूर की बायोग्राफी के अनुसार आपको बता दें कि 1955 में जब 'मिस कोका कोला' फिल्म की शूटिंग चल रही थी तो शम्मी कपूर और गीता बाली की पहली बार मुलाकात हुई थी। जिसके बाद में 'रंगीन रातें' सेट पर भी दोनों ने मुलाकात की और यही मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गई। शम्मी कपूर और गीता बाली एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। लेकिन दोनों के बीच की समस्याएं खड़ी हुई थी।
गीता बाली और शम्मी कपूर ने रचाई मंदिर में चोरी छुपे शादी
दरअसल आपको बता दें कि गीता बाली अपना कैरियर कुर्बान नहीं करना चाहती थी। लेकिन अगर वह शम्मी कपूर से शादी कर लेती तो कपूर खानदान के नियमों के अनुसार उन्हें अपना एक्टिंग करियर छोड़ देना होता। इन्हीं सब बातों को मद्देनजर रखते हुए शम्मी कपूर और गीता बाली ने मंदिर में चोरी छुपे शादी रचा ली थी।
गीता बाली थी शम्मी कपूर से 1 साल बड़ी
शम्मी कपूर की बायोग्राफी में उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया है और बताया है कि गीता बाली से उन्होंने मंदिर में शादी रचाई थी। गीता बाली उनसे उम्र में 1 साल बड़ी भी हुआ करती थी और इसी वजह से वह दोनों परिवार के सामने शादी नहीं कर पाए। लेकिन शम्मी कपूर को तो अपना प्यार पाना था और इसीलिए उन्होंने चोरी छुपे मंदिर में शादी की।
शम्मी कपूर ने सिंदूर की जगह लिपस्टिक से भरी मांग
शम्मी कपूर ने अपनी किताब में इस बारे में भी जिक्र किया है कि मंदिर में जब पुजारी मौजूद थे तो उन्होंने पूरी रीति-रिवाज से शादी संपन्न करवाई। लेकिन उनके पास में सिंदूर नहीं था। जिसके बिना शादी अधूरी मानी जाती है। गीता बाली के पर्स में लिपस्टिक निकल आई और शम्मी कपूर ने उसी से एक्ट्रेस की मांग भर दी थी। दोनों का प्यार बेहद ही चुनौतियों से भरा रहा लेकिन फिर भी दोनों को एक दूसरे का प्यार हासिल हुआ।
35 साल की उम्र में ही हुआ गीता बाली का निधन
लेकिन आपको बता दें कि शम्मी कपूर और गीता बाली ने शादी तो कर ली थी। मगर दोनों का साथ कुछ ज्यादा वक्त तक नहीं चला। बता दें कि शादी के गीता बाली अपने करियर पर फोकस करती रही। इतना ही नहीं गीता बाली ने राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर जैसे बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ में काम किया। गीता बाली और शम्मी कपूर के दो बच्चे भी हुए। लेकिन आखिरकार दोनों को अलग होना पड़ा। ऐसा इसीलिए क्योंकि स्मॉल पॉक्स होने की वजह से गीता बाली की 35 साल की उम्र में ही मृत्यु हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











