डल झील में समा गये एक्टिंग के प्रिंस शम्मी कपूर

'कश्मीर की कली' और 'जंगली' जैसी फिल्मों में बॉलीवुड सुंदरियों के साथ कश्मीर की वादियों में शूटिंग कर चुके शम्मी के गीत 'तारीफ करूं क्या उसकी' की शूटिंग इसी डल झील में शम्मी कूपर और शर्मिला टेगोर पर फिल्माई गयी थी हुई थी। यह एक ऐसा नाम है जिनके अभिनय की कितनी भी तारीफ करें कम है। अब अपनी मौत के बाद वह हमेशा के लिए डल झील का कभी ना अलग होने वाला हिस्सा बन गए हैं।
बॉलीवुड के रीयल रॉकस्टार रह चुके शम्मी का गत 14 अगस्त को निधन हो गया था। उनके बेटे आदित्य राज कपूर ने उनकी अस्थियां डल झील में प्रवाहित कीं। आदित्य राज, कंचन व शबाना आजमी, विनोद खन्ना, आशा पारेख, शर्मिला टेगौर, अमिताभ बच्चन और टीना मुनीम जैसे कलाकारों की मौजूदगी में अस्थियां विसर्जित की गयी।
आदित्य राज ने बताया, 'हां, हमने डल झील में अस्थियां प्रवाहित की हैं।'आदित्य राज अन्य कलाकारों के साथ शुक्रवार सुबह मुंबई से श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











