अभिनेत्री शम्मी हुईं 80 साल की!

उनके 80 वें जन्मदिन पर उनके पुत्र इकबाल रिजवी ने चायना गार्डन रेस्तरां में एक भव्य पार्टी दी। शम्मी आंटी के तौर पर मशहूर इस अभिनेत्री ने कहा, "मैं खुशनसीब हूं कि भगवान ने मुझे रिजवी जैसा बेटा दिया है। इतने सारे दोस्तों की मौजूदगी में बर्थ डे मनाना वाकई सौभाग्य की बात है।"
इस मौके पर विद्या बालन भी मौजूद थीं। बच्चन परिवार से शम्मी आंटी का खास रिश्ता रहा है, इसलिए इस परिवार के लोग बधाई देने वालों में सबसे आगे थे। शम्मी आंटी की सबसे अच्छी दोस्त आशा पारेख इस मौके पर मेहमानों की आवभगत करने में मशगूल दिखीं।
शम्मी की पहली फिल्म 'मल्हार' थी, जिसे मशहूर गायक मुकेश ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म असफल रही। दिलीप कुमार के साथ 'संगदिल' फिल्म में काम कर उन्होंने सफलता हासिल की । इसके बाद कई और बेहतरीन फिल्मों में वह नजर आईं। उन्होंने पर्दे पर आधुनिक महिला के किरदार को बखूबी निभाया। वह कई धारावाहिकों में भी काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications