शमिताभ के पीछे रॉय.. बॉक्स ऑफिस पर कौन होगा हिट
बॉक्स ऑफिस के ये दो हफ्ते बहुत ही जोरदार जाने वाले हैं। आखिर एक के बाद एक बॉलीवुड के दिग्गजों की फिल्में जो रिलीज हो रही हैं। यूं तो आजकल हर शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की भीड़ जमा होती है लेकिन ये शुक्रवार कुछ खास है। साल 2015 की दो बड़ी फिल्में शमिताभ और रॉय 6 और 13 फरवरी को रिलीज हो रही हैं। एक तरफ हैं अमिताभ बच्चन और धनुष की जोड़ी तो वहीं दूसरी तरफ हैं अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर और जैकलीन की तिकड़ी।
शमिताभ को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं तो वहीं देश के युवाओं में रॉय को लेकर काफी उत्सुकता है। खासतौर पर रणबीर कपूर और जैकलीन के फैंस को तो रॉय का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गानों व रोमांटिक सीन्स ने दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अब फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।
वहीं शमिताभ फिल्म में अमिताभ बच्चन और धनुष बहुत ही स्ट्ऱॉंग किरदारों में नज़र आएंगे। अमिताभ जो कि बॉलीवुड के महानायक हैं और धनुष जिन्होंने अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म रांझना से हिंदी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बना ली है दोनों को आमने सामने देखना दर्शकों के लिए बेहत रोमांचक होगा। तो आइये जानते हैं रॉय और शमिताभ से जुड़ी कुछ खास बातें।


Click it and Unblock the Notifications