Twitter पर ट्रेंड कर रहा HiFi to Shamitabh
शमिताभ फिल्म को लेकर लोगों मे खसा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां तक कि ट्विटर पर हाईफाई शमिताभ के नाम से एक हैशटेग चलाया गया है जो कि इस वक्त ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो चुका है। लोग लगातार अमिताभ बच्चन और धनुष की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि शमिताभ बॉक्स ऑफिस पर हिट जरुर होगी।
लोगों ने पहले ही दिन शमिताभ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बातें करना शुरु कर दी हैं। सभी को उम्मीद है कि शमिताभ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट जरुर होगी। भले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल ना हो लेकिन इसके बावजूद फिल्म साल 2015 की सफल फिल्मों में जरुर गिनी जाएगी।
तो आइये देखते हैं ट्विटर पर शमिताभ को लेकर लोगों ने क्या राय पेश की है।
महेश कुमार का कहना है शमिताभ फिल्म बेहद उम्दा है। फिल्म में अमिताभ और धनुष की परफॉर्मेंस बेहतरीन है।
शाहरुख लवर ने लिखा- मुझे बहुत खुशी है कि शमिताभ को इतने सारे पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। मुझे पहले से ही यकीन था कि फिल्म सफल होगी।
निवेदा ने लिखा आर बाल्की सर क्यों आप हमेशा अपनी फिल्मों के अंत में हमें रुला देते हैं।
डैनी ने लिखा शमिताभ में अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस बेहतरीन है। विह्स्की बहुत कम मिलती है लेकिन पानी तो हर जगह ही होता है।


Click it and Unblock the Notifications












