शमिताभ ट्रेलर लॉंच- स्कॉच हूं मैं..पानी है वो..
जिस पल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो आखिरकार आ ही गया। आर बाल्की की फिल्म शमिताभ का ट्रेलर हाल ही में मुबई के इरोज़ सिनेमाहॉल में रिलीज किया गया। अमिताभ के हजारों चाहने वाले भी इस खूबसूरत ईवेंट का हिस्सा बने और सभी ने जोर से चिल्लाकर अपने चहेते एक्टर की फिल्म शमिताभ का जोरदार स्वागत किया।
अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन से सजी फिल्म शमिताभ का निर्देशन व कहानी लेखन आर बाल्की द्वारा ही किया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन व धनुष के किरदारों के बीच एक अहं का टकराव दिखाया गया है। साथ ही अक्षरा हासन फिल्म में धनुष के प्रेमिकिा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी के बारे में अमिताभ या आर बाल्की ने कुछ नहीं कहा बस इतना ही कहा कि कहानी जानने के लिए शमिताभ की रिलीज का इंतजार करें।
अमिताभ बच्चन ने शमिताभ फिल्म में पिडली सी बातें करके एक गाना भी गाया है जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ये गाना बाथरुम में शूट किया गया है और अमिताभ ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक बाथरुम सिंगर रहे हैं लेकिन आर बाल्की ने इस गाने में ये सबको दिखा भी दिया है कि मैं बाथरुम में ही गाना गा सकता हूं।
तो आप भी देखिये बच्चन साहब की आने वाली फिल्म शमिताभ का ट्रेलर और कयास लगाइये कि आखिर शमिताभ है कौन और क्या है इसकी कहानी।


Click it and Unblock the Notifications
