Box Office- शमिताभ ने दो दिन में कमाए निराशाजनक 7 करोड़
अमिताभ बच्चन, धनुष, अक्षरा हासन और रेखा जैसे खूबसूरत व बेहतरीन सितारों से सजी फिल्म शमिताभ को दर्शकों और क्रिटिक्स की काफी वाह वाही मिली। लेकिन जब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबर्स अच्छे ना हों तो फिल्म को सफल नहीं कहा जा सकता। शमिताभ की भी कुछ यही हालत है। फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ सात करोड़ का ही आंकड़ा पार किया है जो कि बेहद निराशाजनक है।
शमिताभ फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 3.5 करोड़ की कमाई की और उसके बाद दूसरे दिन शनिवार को शमिताभ की कमाई थी 3.7 करोड़। फिल्म ने कुल मिलाकर अभी तक 7.2 करोड़ की कमाई कर ली है। ये आंकड़े फिल्म की टीम द्वारा की गयी उम्मीदों से काफी कम हैं। हालांकि अभी फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ दो दिन ही हुए हैं लेकिन पहले दो दिनों में इतनी कम कमाई करने के चलते आगे भी फिल्म के कलेक्शन में एकाएक बढ़ोतरी होने की उम्मीद कम है।
इसके साथ ही अगले हफ्ते जैकलीन फर्नांडीज, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल की फिल्म रॉय रिलीज हो रही है जिसकी वजह से शमिताभ के कलेक्शन के और कम होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्हाल शमिताभ के पास सिर्फ पांच दिन हैं बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का आजमाने का अगर इन पांच दिनों में शमिताभ कुछ खास कमाल नहीं कर सकी तो शुक्रवार के बाद शमिताभ का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना बेहद मुश्किल प्रतीत हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
