शमिताभ अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म- अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का कहना है कि आर बाल्की की फिल्म शमिताभ उनके करियर की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ धनुष और कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन मुख्य भूमिका में हैं। धनुष और अक्षरा दोनों के लिए अमिताभ बच्चन के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करना बहुत खास बात है और इसके चलते दोनों के लिए शमिताभ एक बेहद अहम फिल्म है।
शमिताभ के ट्रेलर लॉंच के दौरान अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि शमिताभ फिल्म उनके लिए क्या मायने रखती है जिसपर अमिताभ बच्चन ने कहा ठफिल्म की शूटिंग से पहले मैंने पूरी शमिताभ फिल्म अपनी आवाज में रिकॉर्ड की थी। उसके बाद हमने फिल्म की शूटिंग की और फिर दोबारा से पूरी फिल्म रिकॉर्ड की। मेरे लिये ये बहुत मुश्किल था बिना शूटिंग के फिल्म की रिकॉर्डिंग करना लेकिन हमने ये किया। इसके चलते ये कहना गलत नहीं होगा कि शमिताभ मेरे लिए काफी मुश्किलों भरी फिल्म रही।"
धनुष और अक्षरा के लिए भी ये फिल्म किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं थी। सबसे पहली बात तो ये थी कि दोनों के सामने अमिताभ बच्चन जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज थे जिनकी आवाज को किसी पहचान की जरुरत नहीं। अभिनय ही नहीं बल्कि भाषा के मामले में भी धनुष व अक्षरा को काफी मेहनत करनी पड़ी।
तो आप भी देखिये अमिताभ के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म शमिताभ का ट्रेलर और पिडली सी बातों में खो जाइये।


Click it and Unblock the Notifications












