श..मि..ता..भ शमिताभ- बॉलीवुड रिव्यू
अमिताभ बच्चन और धनुष की फिल्म शमिताभ दर्शकों को बेहद भा रही है। सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी शमिताभ बहुत पसंद आई। लोग लगातार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शमिताभ को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं। अमिताभ खासतौर पर शमिताभ फिल्म का सबसे अहम व महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। धनुष ने भी अपने परफॉर्मेंस से लोगों को काफी इंप्रेस किया है। हालांकि अक्षरा पहली फिल्म होने के नाते थोड़ा सा साइडलाइन हो गयीं।
फिल्म को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने काफी तारीफें की हैं। शाहरुख खान की आवाज में गाये गये पिडली सी बातें गाने को भी बॉलीवुड ने बेहद सराहा है। फिल्म के प्रीमियर के बाद अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने तो अमिताभ से गले लगकर उन्हें बधाई दी। अमिताभ की अदाकारी से वो इतना भावुक हो गयीं कि वो खुद को रोक ना सकीं।
shamitabh amitabh bachchan review dhanush akshara hassan bollywood twitter शमिताभ अमिताभ बच्चन धनुष रिव्यू फिल्म रिव्यू अक्षरा हसन बॉलीवुड ट्विटर


Click it and Unblock the Notifications