'तौलिया लपेटकर आई है..'- ट्रोलर्स ने शमिता शेट्टी का जमकर उड़ाया मजाक, ड्रेस पर हुईं ट्रोल

shamita shetty

Shamita Shetty Troll- शमिता शेट्टी.. जी हां, वो अभिनेत्री जिनको शायद उतनी सफलता नहीं मिली है जितनी उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी को मिली है। इस वक्त शमिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

जी हां, शमिता शेट्टी किसी इवेंट पर पहुंची थीं और इस दौरान उन्होने जो ड्रेस पहनी थी वो लोगों को तौलिए की तरह लगी है। Voompla ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''बुधवार को बॉली लैंड में बहुत व्यस्तता थी!

शमिता शेट्टी एक फैशन शो के लिए पहुंचीं।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और वो जोरदारी से शमिता को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ढीले होकर जल्दी शादी कर लो।'' एक ने लिखा, ''ये तो टावेल है।'' एक का कहना था, ''तौलिया लपेटकर क्यों आ गई।''

एक ने लिखा, ''हॉट लग रही है।'' एक ने लिखा, ''हॉटेस्ट दीवा शमिता शेट्टी।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स चर्चा में हैं। हालांकि शमिता का रिएक्शन नहीं आया है। आपको बता दें, हाल ही में शमिता शेट्टी के रिलेशनशिप की चर्चा खूब हुई थी।

एक्ट्रेस को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनका रिलेशनशिप मशहूर टीवी एक्टर आमिर अली के साथ है, इस खबर पर आमिर अली ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि वो और शमिता बस अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।

इसके अलावा शमिता शेट्टी का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन उनके जीवन में प्यार ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। शमिता का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर हरमन बवेजा, आफताब शिवदासानी, उदय चोपड़ा तक से जुड़ चुका है।

बिग बॉस के घर में शमिता का राकेश बापट के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छा बन गया था और लगने लगा था कि दोनों की जोड़ी बनेगी।

More from Filmibeat

Read more about: shamita shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X