The Tenant Trailer: शमिता शेट्टी की दमदार वापसी, अकेली महिला की सस्पेंस से भरी कहानी

By Filmibeat Desk
The Tenant trailer

The Tenant Trailer:बिग बॅास 15 से लोकप्रियता हासिल करने के बाद शमिता शेट्टी अपनी नई फिल्म के साथ लौट आयी हैं। शमिता शेट्टी इस पूरी फिल्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रखी है। शमिता शेट्टी की फिल्म द टेनेंट सुश्रुत जैन द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह एक सामाजिक कहानी है जहां पर एक रहिवासी सोसायटी में एक अकेली महिला के आने के बाद कहानी में कई सारे दिलचस्प मोड़ आने लगते हैं।

यह एक अकेली आजाद महिला की कहानी है। जो एक हाउसिंग सोसायटी में एक फ्लैट किराए पर लेती है। महिला से आधी उम्र का लड़का उसकी तरफ आकर्षित होता है। शमिता शेट्टी इस कहानी में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। शमिता शेट्टी ने अपनी इस नई कहानी पर कहा है कि किराएदार एक आधुनिक स्वतंत्र अकेली महिला के दृष्टिकोण से समाज का प्रतिबिंब है।

भारत में हर महिला को अपने जीवन के किसी न किसी मोड़ पर अनुभवों का सीखों का सामना करना पड़ता है। इस कहानी ने मुझे फिल्म करने के लिए तुरंत प्रेरित किया है। शमिता शेट्टी को यकीन है कि इस फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे। बता दें कि शमिता शेट्टी के अलावा फिल्म में स्वानंद किरकिरे, शीबा चड्ढा, अतुल श्रीवास्तव और गुल्लक फेम अभिनेता हर्ष मायर के साथ कई और कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे। शमिता शेट्टी की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X