Shamita Shetty Film: शमिता शेट्टी की फिल्म The Tenant Teaser रिलीज, चौंका देगी एक्ट्रेस की पहली झलक

By Filmibeat Desk
Shamita Shetty

शमिता शेट्टी फिर से एक बार पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शमिता 'द टेनेंट' में दिखाई देंगी, जो 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी, जिसका टीज़र शमिता ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है और सीजन की बड़ी रिलीज़ अवतार: द वे ऑफ वॉटर के साथ भी संलग्न किया है।जजमेंट से भरे समाज में अकेले रहने वाली एक युवा, मॉडर्न, स्वतंत्र और जिद्दी महिला की कहानी पर आधारित, द टेनेंट में शमिता शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

टीज़र को साझा करते हुए, शमिता शेट्टी ने पोस्ट किया, "आखिरकार यहाँ मैं टेनेंट हूं! जैसा कि मुझे यकीन है कि हम में से बहुत से लोग जीवन के किसी न किसी मोड़ पर रहे हैं। मैं समाज के रूप को जानती हूं, और विभिन्न नामों से पुकारा जाती है। यह ऐसा है जैसे औरत हमेशा गलत होती है और जजमेंट का शिकार तो होती ही है।

मेरे दिल के एक टुकड़े को पेश कर रही हूं, मुझे आशा है ये आपके में जगह पा लेगा 10 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है- 'द टेनेंट', टीजर रिलीज।"टीजर और फिल्म के बारे में बात करते हुए, शमिता शेट्टी ने कहा, "द टेनेंट मेरे लिए कई मायनों में बेहद खास है। यह न केवल सिनेमाघरों में मेरी वापसी को चिह्नित करता है, बल्कि एक ऐसी कहानी भी सुनाता है, जो समाज के बहुत प्रचलित और परेशान करने वाले पहलू को करीब से दर्शाती है। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पहले ही दिल छू लेने वाला प्यार मिल चुका है और मुझे खुशी है कि कहानी को सार्वभौमिक रूप से पसंद किया गया है।" आपको बता दें कि शमिता शेट्टी ने बिग बॅास के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की है। वह इस फिल्म से वापसी करके बेहद खुश हैं। फैंस भी उनके इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X