राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में लिखा नोट- 'ये वक्त भी गुजर जाएगा'
पोर्न फिल्मों के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में हैं। इस बीच 23 जुलाई को अभिनेत्री की कमबैक फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई है। एक ओर जहां शिल्पा शेट्टी ने एक पोस्ट डालकर लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। वहीं, उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी उन्हें सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
शमिता शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी को टैग करते हुए लिखा, "ऑल द बेस्ट माय डार्लिंग 14 साल बाद आपकी फिल्म हंगामा की रिलीज के लिए। मुझे पता है कि आपने इसमें बहुत मेहनत की है .. पूरी टीम ने !.. आपको बहुत प्यार, मैं हमेशा आपके साथ हूं। आपने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं, लेकिन एक बात मैं निश्चित तौर पर जानती हूं.. कि आप मजबूत हैं! ... यह वक्त भी गुजर जाएगा। हंगामा 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं.."

गौरतलब है कि 23 जुलाई को प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म हंगामा 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी ने कमबैक किया है। लेकिन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के कारण पिछले कुछ दिनों से शिल्पा ट्रोल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications