..................... Shamita Shetty Hits Back At Troll Who Said She Would Have Had Grown Up Kids By Now - Hindi Filmibeat

'शादी करके क्या उखाड़ लिया...', Shamita Shetty का ट्रोलर पर फूटा गुस्सा, दिया करारा जवाब!

Shamita Shetty: शमिता शेट्टी बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन हाल ही में उनका शादी को लेकर ट्रोल किया गया और बुधवार को इस पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर को सरेआम लताड़ दिया।

Shamita Shetty

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले काफी वक्त से शमिता शेट्टी अपनी उम्र और शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स और पोस्ट्स का सामना कर रही थी। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर पहुंचा तो शमिता शेट्टी ने चुप रहने के बजाय शख्स को खूब लताड़ दिया। उन्होंने न सिर्फ उसके कमेंट का करारा जवाब दिया बल्कि उस आदमी की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट भी अपनी स्टोरी पर शेयर कर दिया। जिसका नाम पंकज मित्तल है।

शमिता शेट्टी ने शख्स को दिया करारा जवाब

शमिता शेट्टी ने ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा कि "मैं इस शानदार मौके का ही फायदा उठाकर आपके इस शानदार कमेंट का जवाब देना चाहती हूं। आपका कहना यही है कि आपकी उम्र हो गई है और अब पहले वाली बात नहीं रही। तो हां जाहिर तौर पर मैं अब काफी अलग देखूंगी। समय के साथ चीजों में बदलाव आता है और यही जिंदगी का कुदरती तरीका है। दुनिया में कोई भी चीज हमेशा के लिए एक सी नहीं रहती। जिसमें हमारी शारीरिक बनावट भी होती है। लेकिन अपनी आज की उम्र के मुताबिक में पूरी तरीके से फिट और खुश हूं। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है और उसके लिए मैं उनका शुक्रिया करती हूं और मेरे लिए बस यही बात सबसे ज्यादा जरूरी है।"

पर्सनल लाइफ पर किया कमेंट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उस शख्स ने शमिता शेट्टी की निजी जिंदगी और शादी पर भी कमेंट किया था। शख्स ने लिखा था कि "अगर आपने समय रहते शादी कर ली होती तो आज आपके बच्चे भी बड़े हो गए होते।"

शमिता शेट्टी ने इस पर भी करारा जवाब दिया और कहा कि "तो? हां, आपने तो वही बात कह दी जो सबको पता है पर इससे क्या होगा? भाई आपने शादी करके आखिर कौन सा तीर मार लिया। सबसे जरूरी बात तो यही है कि आप हम जैसी सिंगल औरतों को सोशल मीडिया पर फॉलो क्यों करते हो? सिर्फ इसीलिए क्योंकि आप हमें हमारी उमर को लेकर ताना मार सको और वही रूढ़िवादी पुराने जमाने वाली सोच हम पर थोप सको। इसीलिए कृपया करके मुझ पर एहसान करो और मुझे अभी अनफॉलो कर दो।"

टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी शानदार काम कर चुकी है शमिता शेट्टी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शमिता शेट्टी लंबे वक्त से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही है और जानी-मानी एक्ट्रेस है। इतना ही नहीं वह है शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन भी है। उन्होंने सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद में मेरे यार की शादी है और जहर जैसी बेहतरीन फिल्मों से चर्चा में आई। टेलीविजन पर उनको बिग बॉस 3 और झलक दिखला जा 8 जैसे रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। इसके बाद बिग बॉस 15 में भी वह नजर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X