Shilpa Shetty और Raj Kundra को शमिता शेट्टी ने दी मुबारकबाद, आज है बेहद खास दिन!

Shilpa Shetty Wedding Anniversary- शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा काफी समय से चर्चा में है और कुछ दिनों पहले राज कुंद्रा को लेकर काई समस्याएं सामने आई थी। हालांकि अब मामला शांत है और राज कुंद्रा राहत की सांस ले रहे हैं। लेकिन आज इस दोनो के लिए काफी खास दिन हैं क्योंकि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपनी शादी सालगिरह मना रहे हैं। जी हां, इस मौके पर शमिता शेट्टी ने दोनों को विश किया है और उनका पोस्ट चर्चा में है।
शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की बहन है और उनको कुछ समय पहले बिग बॉस में देखा गया था। हालांकि उनको इसके बाद में किसी प्रोजेक्ट से जुड़े नहीं देखा गया। शमिता शेट्टी ने लिखा है कि,
''हैप्पी एनिवर्सिरी मुंकी और जीजू.. आज दोनों को हमेशा खुशियां मिलें और आपका जीवन सुखद रहे।'' शमिता शेट्टी का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शिल्पा शेट्टी के फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, ''सबसे शानदार कपल को शादी की सालगिरह मुबारक हो।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सिरी शिल्पा मैम।'' शिल्पा शेट्टी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनके पोस्ट लोगों को पसंद आते हैं।
वो फिटनेस की बात करतीं हैं और उनके योगा क्लास भी काफी मशहूर है। शिल्पा शेट्टी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं हैं लेकिन काफी जल्दी वो नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











