शमिता शेट्टी और आमिर अली एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट?? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Shamita Shetty and Aamir Ali

Shamita Shetty and Aamir Ali: सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर आमिर अली अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। फिलहाल तो आमिर अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर अली एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं, इसको लेकर पहली बार अभिनेता ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है।

दरअसल बात ऐसी है कि, कुछ महीने पहले आमिर अली को एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद उनके शमिता संग डेटिंग के रुमर्स छा गए थे, तो अब काफी समय बाद आमिर ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है।

आमिर और शमिता के रिश्ते का सच-

एक्टर ने इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "जब भी मैं किसी के साथ बाहर जाता हूं तो मेरी लिंक अप स्टोरीज आने लगती हैं, मैं सिंगल हूं इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे सभी से जोड़ देंगे। मुझे याद है कि मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए गया था और उसी रेस्टोरेंट में इंडियन टीम किसी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी, उस दौरान मेरी एक फीमेल फ्रेंड आई या वह जा रही थी और मैं बस उसे छोड़ने गया होगा और फिर अचानक अगले दिन मेरे दोस्त ने मुझे फोन किया और बताया कि मैंने सुना है कि तुम उसे डेट कर रहे हो और उसने मुझे यूट्यूब लिंक भी भेजा।

आमिर अली ने आगे कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैं सिंगल हूं तो मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं, प्रेस मुझे देखती है लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है क्योंकि मैं सिंगल हूं। पहले मुझे मां से डर लगता था लेकिन अब वह मेरे बच्चे की तरह हैं और मुझे उनका ख्याल रखना है। मैं और शमिता साथ में फिल्में देखते थे लेकिन अब हमने ऐसा करना बंद कर दिया है। हम अभी भी दोस्त हैं लेकिन हम कहीं बाहर नहीं जाते हैं। अब मैं ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं तो मैं लाइफ नहीं जी पाउंगा।"

तो इस तरह से पहली बार आमिर ने अपने और शामिता शेट्टी के रिश्ते को लेकर साफ साफ बात की है। बता दें कि हाल ही में आमिर अली ने अपनी एक्स वाइफ संजीदा शेख के हर्षवर्धन राणे को डेट करने के रुमर्स पर भी बात की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X