शमिता ने छोड़ा बिग बॉस 3
शमिता ने आखिर अपना निर्णय ले ही लिया। काफी दिनों से ये बहस जारी थी कि शमिता, शिल्पा की शादी में जाएंगी या बिग बॉस के घर में रहेंगी। इस पर कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थीं कि बिग बॉस शमिता को इलिमिनेट कर घर से बाहर निकाल सकता है या फिर शिल्पा, शमिता को बिग बॉस से बाहर निकालेंगी। एक खबर यह भी थी कि शमिता को इलिमिनेट कर तनाज और बख्तियार को घर से बाहर जाने से रोक लिया जाएगा।
पर बिग बॉस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया और तनाज को इलिमिनेट कर दिया। अब शमिता को तो अपना निर्णय लेना ही था। वैसे भी शमिता अपनी बड़ी बहन शिल्पा की सगाई पहले ही मिस कर चुकी हैं। शिल्पा की सगाई के समय भी शमिता बिग बॉस के घर में थी और उन्हे इस बारे में कुछ पता भी नहीं था।
शमिता ने बिग बॉस या दीदी में से एक को चुन ही लिया। उनका कहना है कि परिवार उनकी प्राथमिकता है और वह अपनी दीदी की शादी में जाने के लिए काफी उत्तेजित हैं। । बिग बॉस को टाटा कह कर शमिता, दीदी की शादी में जाने की तैयारी में लग चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











