..................... Shamim Akbar Alli accused Autorickshaw driver, he grab her hand publicly, actress file the report - Hindi Filmibeat

32 वर्षीय एक्ट्रेस के साथ मीरा रोड़ पर हादसा, ऑटोचालक ने दीं गालियां फिर हाथ खींचकर किया ये काम, मामला दर्ज...

Shamim Akbar Alli

32 वर्षीय एक्ट्रेस शमीम अरबर अली के साथ हाल ही में एक दिलदहला देने वाला हादसा हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस की एक ऑटोचालक के साथ कहा सुनी हो गई, लेकिन बात कहासुनी से कब हाथापाई पर आ गई एक्ट्रेस यह खुद भी नहीं समझ सकीं। बता दें कि एक्ट्रेस के साथ यह घटना तब हुई जब वह बेटी को स्कूल से लेकर आ रही थीं। वहीं बेटी के सामने ही ऑटोचालक ने एक्ट्रेस का हाथ मरोड़ दिया।

एक्ट्रेस ने दर्ज करवाया मामला

बता दें कि यह पूरी घटना मीरा रोड पर हुई है। एक्ट्रेस ने इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि मीरा रोड ईस्ट निवासी शमीम अरबर अली कनकिया स्थित जिम में वर्कआउट करके ऑटोरिक्शा से घर लौट रही थीं, लेकिन बीच में ही एक्ट्रेस ने ड्राइवर को अपनी बेटी के स्कूल के पास रोकने के लिए कहा लेकिन ऑटोचालक काफी गुस्सा हो गया और एक्ट्रेस पर चिल्लाना शुरू कर दिया।

ऑटो वाले ने दीं गालियां

मीडिया से बात करते हुए शमीम अरबर अली ने कहा कि मैं जिम करके लौट रही थीं मैंने ऑटोवाले को कहा कि वह बेटी के स्कूल के बार रोक दे, लेकिन उसने तो मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। ऑटो चालक ने पैसे देने को कहा मैंने अपनी बेटी को स्कूल से लिया और जल्दी से ऑटो में बैठ गई। मैंने उससे कहा कि वह अब कहीं नहीं रोकेगी अब सीधा उसे घर छोड़ दो।

ऑटो वाले ने मरोड़ा हाथ

शमीम ने कहा कि जैसे ही ऑटो सोसाइटी के गेट पर पहुंचा मामला काफी बढ़ गया। मेरी बेटी ने कहा था कि फाउंटेन के पास भी चले, तब मैंने बच्ची तो समझाया कि अभी नहीं कभी और चलेंगे, लेकिन इतने में ही ऑटोवाला गुस्से से लाल हो गया। मैं ऑटो में ही थी वह मुड़ा और उसने मेरा दाहिना हाथ मरोड़ दिया। एक्ट्रेस ने बिना देर किए इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया और ऑटोवाले का रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले की जांच करेंगे।

Read more about: trending entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X