ट्रेन में बैठकर गुटखा खा रहा था शख्स, गंदगी मचाने पर टोका तो कह दी ऐसी बात कि अब सीधा रेलवे लेगी एक्शन

Viral Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति को लोकल ट्रेन से गुटखा पैकेट फेंकने को लेकर दूसरे यात्री से बहस करते देखा जा सकता है। उस व्यक्ति की हरकतें अब इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स को खड़ी लोकल ट्रेन की खिड़की से गुटखा का पैकेट फेंकते हुए देखा जा सकता है। इसे रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति और उनके साथ बैठा शख्स, स्टेशन पर गुटखा पैकेट फेंकने के लिए उसे बातें सुना रहे हैं। इसके बाद वह आदमी अपना जवाब देते हुए कहता है कि वह स्टेशन को साफ करने के लिए मेनटेंनेंस देतार है और स्टेशन को साफ करना रेलवे की जिम्मेदारी है।
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स आगे कहता है कि उसे इसके लिए अवॉर्ड दिया जाना चाहिए, जिस पर वह जवाब देते हुए कहता है, 'हां, मुझे अवॉर्ड दीजिए।' बातचीत आगे चलकर यात्रियों के बीच बहस तक पहुंच जाती है और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति प्रेमिसेस को साफ रखने को लेकर उस व्यक्ति को डांट रहा है। हालांकि गुटखा खाने वाले व्यक्ति को उसकी सलाह पसंद नहीं आती है।
इस वीडियो को कई लोगों ने एक्स पर अपलोड किया और भारतीय रेलवे, रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए इस गुटखा खाने वाले यात्री की हरकत को उनके संज्ञान में लाया। रेलवे सेवा के आधिकारिक हैंडल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और एक्स यूजर के वीडियो पोस्ट में से एक का जवाब दिया।
रेलवे सेवा हैंडल ने ट्रेन की डिटेल और शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर मांगते हुए मामले में तत्काल मदद का आश्वासन दिया। रेलवे सेवा ने लिखा-"हम इसे देखकर चिंतित हैं और जल्द ही मदद करना चाहेंगे। हमें आपके ट्रेन नंबर और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी, डीएम के माध्यम से। आप अपनी चिंता सीधे http://railmadad. Indianrailways.gov.in पर भी उठा सकते हैं। शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल करें - आरपीएफ इंडिया।"
Sick mentality
— d𝖍𝖆𝖗𝖒𝖊𝖘𝖍 b𝖆𝖗𝖆𝖎🇮🇳 (@dharmeshbarai) April 17, 2024
This Gentleman gives maintenance to the @RailMinIndia to clean it and he will keep on doing filth and will not improve.
How to deal with such idiots. They don't deserve to travel.@Central_Railway @RailwaySeva @mumbairailusers @IndianRailUsers @swachhbharat pic.twitter.com/5YSvdJaWPQ


Click it and Unblock the Notifications