शाहरुख खान के खिलाफ ट्विट को करण जौहर ने किया लाइक, भड़के फैंस ने कहा, #ShameOnKaranJohar
Recommended Video

करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे पुरानी और सच्ची दोस्ती में गिनी जाती रही है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिससे फैंस की निगाहों में इनकी दोस्ती शक के दायरे में आ गई। दरअसल, करण जौहर ने ट्विटर पर एक पोस्ट लाइक किया, जिसमें अक्षय कुमार और शाहरुख खान की तुलना की गई थी और शाहरुख के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया था। हालांकि फिल्ममेकर ने तुरंत ही ट्विट unlike भी कर दिया, जिससे पता चलता है कि यह सिर्फ एक गलती थी।

लेकिन वो कहा गया है ना.. कमान से निकला बाण और जुबान से निकला लफ्ज़ कभी वापस नहीं आते.. उसी तरह आज के वक्त में ट्विट की गई बात भी डिलीट होने के बावजूद.. लोगों की निगाहों से बचती नहीं है। वो भी जब बात सुपरस्टार शाहरुख खान की हो।
बता दें, गुरूवार को ही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज हुई है, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने 21.50 करोड़ की बंपर ओपनिंग दी है। इसे लेकर अक्षय और शाहरुख की तुलना करते इस ट्विट को पोस्ट किया गया था। लेकिन करण जौहर की एक लाइक की वजह से इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications