OMG! 1 महीने तक नहीं नहाई ये टीवी एक्ट्रेस
यूं तो एक्ट्रेसस खुद को लेकर शायद ही कभी लापरवाही बरतती है। खासकर जब मामला लुक्स का हो। लेकिन क्या आपको पता है कि टेलीविजन की दुनिया में एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जिन्होंने एक महीने तक नहीं नहाया। जी हां, कुछ दिन नहीं, ब्लकि पूरे एक महीने।

ये हैं, आशुतोष गोवारिकर की आने वाली टीवी शो 'एवरेस्ट' में मुख्य किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस क्षमता अंचन।
'एवरेस्ट' के लिए शूट करने के दौरान क्षमता अंचन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही किया। क्षमता ने कहा कि, 'शून्य से 6 डिग्री नीचे के तामपान में शूटिंग करना न सिर्फ शरीर को बल्कि दिमाग को भी थकाने वाली थी। मैं एक महीने तक नहीं नहाई क्योंकि मुझे ठंड और बुखार से बचने के लिए ऐसा नहीं करने के लिए कहा गया था।'
आपको बता दें, क्षमता आशुतोष गोवारिकर की खोज हैं। एवरेस्ट के जरिए क्षमता अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत कर रही हैं। इसमें वह अंजली का किरदार निभाएंगी और वह इसे लेकर काफी उत्साहित और नर्वस हैं।
यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एवरेस्ट की चढ़ाई करना चाहती है। क्षमता फैमिना मिस इंडिया, साउथ रह चुकी हैं और कई विज्ञापनों में भी हमने क्षमता को देखा है। एवरेस्ट इस नवंबर से स्टार प्लस पर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications











