Shama Sikander: डिप्रेशन, यौन शोषण और गरीबी इन सबसे गुजर चुकी है शमा सिकंदर, अब रहती है ऐसे शानदार अंदाज में!

कहते हैं, 'इंसान का वक्त कभी एक सा नहीं रहता, कभी अच्छा तो कभी बुरा', यह दौर बदलता रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर के साथ। चलिए जानते हैं Shama Sikander की लाइफ के हैरान कर देने वाली बातों के बारे में।
खाने तक के लिए नहीं थे पैसे
बचपन में गरीबी में जीने वाली शमा सिकंदर का जीवन भी आसान नहीं रहा। एक समय था जब शमा सिकंदर के पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। 41 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है।
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड में डेब्यू
शमा सिकंदर ने 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। 'प्रेम अगन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शमा सिकंदर आमिर खान की फिल्म 'मन' में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि शमा सिकंदर को 2003 में टीवी डेब्यू शो 'यह मेरी लाइफ है' से फेम मिला। इसके बाद शमा सिकंदर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने वेब सीरीज 'माया' से भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा वे 'सेक्सोहॉलिक' फिल्म में भी नजर आईं।
बाइपोलर डिसऑर्डर का हुई थी शिकार
आज बेशक शमा सिकंदर एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन है जिसका नाम 'शमा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड' है, जिसके तहत वे 'अब दिल की सुन' वेब सीरीज भी बना चुकी हैं। ये सीरीज बाइपोलर और डिप्रेशन डिसऑर्डर पर आधारित है। अपने हॉट अंदाज से फैंस को घायल करने वाली शमा सिकंदर 2011 में बाइपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और इस दौरान उन्हें बार-बार सुसाइड करने के ख्याल आते थे, इसी के चलते एक रात शमा ने नींद की गोलियां भी खाई थीं।
यौन शोषण का हुई थी शिकार
शमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे यौन शोषण का भी शिकार हो चुकी हैं। यह बात उन्होंने मीटू मूवमेंट के दौरान बताई थी। उन्होंने कहा था कि जब वह 14 साल की थी तब उनके साथ एक डायरेक्टर ने छेड़छाड़ की थी।
बहरहाल, आज शमा सिकंदर बेहद शानदार जिंदगी जी रही हैं। वे अब अपने हमसफर जेम्स मिलिरॉन के साथ सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती हैं और जेम्स के साथ बहुत खुश नजर आता हैं। वे अब अपने मन मुताबिक अपनी लाइफ जी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications