..................... Shama Sikander clicked very bold photo of her shama sikander sizzles swimming pool photo - Hindi Filmibeat

स्वीमिंग पूल में उतरकर इस हसीना ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, ठंड के मौसम में भी फैंस को आया पसीना!

Shama Sikander

टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर कभी टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम हुआ करती थीं. अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने कई लोगों के दिलों में अपने नाम की छाप छोड़ी. आज भले ही वो एक्टिंग की दुनिया में इतना एक्टिव ना हो लेकिन सोशल मीडिया पर तो वो अपनी धाक जमाए रहती हैं. उनकी एक से बढ़कर एक फोटो सोशल मीडिया गदर काटती ही रहती हैं. एक बार फिर से उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को क्लीन बोल्ड किया है और फैंस उनके हुस्न की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. जी हां, शमा सिकंदर की हालिया फोटो एक बार फिर से अपना बज बना रही है.

शमा का हॉट अंदाज
शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लू कलर की मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं. इस फोटो में उनका हॉट फिगर साफ-साफ नजर आ रहा है. शमा का ये अंदाज फैंस को अपना दीवाना बना रहा है. यही नहीं, एक्ट्रेस भी अपनी फोटो के जरिए फैंस के साथ सवाल-जवाब का खेल खेल रही हैं. उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वो उनकी इस फोटो का कैप्शन दें. एक्ट्रेस के दीवाने अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके एक से बढ़कर एक कैप्शन दे रहे हैं. शमा की इस फोटो पर लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

शमा की निजी जिंदगी
शमा सिकंदर को भले ही इन दिनों प्रोजेक्ट की वजह से ज्यादा सुर्खियां ना मिल पाई हो, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और लुक्स की वजह से लोगों के बीच जगह जरूर बनाई है. शमा ने आए दिन अपने हुस्न से लोगों के दिलों को बहलाया है और उन्हें मदहोश भी किया है. इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है. शमा की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनो अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं. अगले महीने यानी 14 मार्च 2023 को उनकी शादी को पूरा एक साल हो जाएगा. उन्होंने अमेरिकन बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की है. दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट भी किया था.

Read more about: shama sikander tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X