'हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है...', Shalini Passi ने घने बालों की बताई सच्चाई, बोलीं- मैंने 4 बार...

Shalini Passi On Hair Transplant

Shalini Passi On Hair Transplant: बॉलीवुड वाइव्स वर्सेज फैबुलस लाइव्स से मशहूर हुई दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती और स्टाइल को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन अब इसी बीच उनको लेकर एक अफवाह जोर पकड़ रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शालिनी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह तिरुपति मंदिर में जाकर चार बार अपने बाल उतरवा कर दान कर चुकी है। यह सिर्फ उन्होंने अपनी मर्जी से किया था। लेकिन अब कहां जा रहा है कि उनके बाल सालों से एक जैसे नजर आते हैं तो कहीं उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट तो नहीं कराया है। साथ ही वह बाल उतरवाने की गलत वजह बता रही हों।

शालिनी पासी को इसके लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इस अफवाह को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और इन दावों को गलत ठहरा दिया है। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "मैंने अपने बारे में कई अजीब तरीके की अफवाहें पढ़ी है। लोगों ने दावा किया कि मैंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया हुआ है।"

शालिनी पासी ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "मैंने तिरुपति में चार बार अपने बाल मुंडावाए हुए हैं और वह हमेशा उग भी जाते हैं। मैंने कोई भी ट्रांसप्लांट नहीं करवाया हुआ है। मेरे बाल पिछले कई सालों से एक जैसे ही है। मैं अपने इन हेल्दी बालों के लिए बहुत ज्यादा थैंकफूल हूं।"

बताते चलें कि शालिनी का हेयर स्टाइल और फैशन सेंस फैंस के बीच में इस समय काफी मशहूर हो गया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि "कई सारी लड़कियां सैसी-पासी पार्टीज भी कर रही है और मुझे बहुत अच्छा भी लगता है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि शालिनी की उम्र 38 साल की है और वह अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी है। उनके पति पास्को ग्रुप के चेयरमैन है।

More from Filmibeat

Read more about: shalini passi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X