रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार में हुई अर्जुन रेड्डी एक्ट्रेस की एंट्री- एकदम शानदार
कुछ समय पहले रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार का एलान हुआ था और तब से लोग इस इंतजार में बैठे थे कि इस फिल्म में रणवीर सिंह की अभिनेत्री कौन होंगी। अब इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हो चुका है। बता दें कि अर्जुन रेड्डी फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस शालिनी पांडे इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होंगी और उनका धमाकेदार आगमन हुआ है। अर्जुन रेड्डी के बाद से वो काफी ज्यादा चर्चा में आ गईं थीं और लोगों ने उनको काफी पसंद किया था।
रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार से एक पोस्टर भी रिलीज हुआ था जिसमें रणवीर सिंह महिलाओं की रक्षा करते नजर आ रहे हैं। शालिनी पांडे को फिल्म में रणवीर सिंह के साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं क्योंकि रणवीर सिंह एक अलग ही अदाज में धमाका करने वाले हैं।

रणवीर सिंह इसके पहले फिल्म गली बॉय में धमाका कर चुके हैं और उस फिल्म के लिए भी उन्होने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में चल रही है...
फिल्म को दिव्यांग ठक्कर निर्देशित कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और ये काफी अलग कहानी के साथ नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











