दो बार तलाक के बाद अब एक्स हसबैंड के साथ शादी करेगी ये हसीना? तीसरी बार दुल्हन बनने को हुई बेताब
Shalin Bhanot Daljit Kaur Wedding: टीवी अभिनेता शालीन भनोट और उनकी पूर्व पत्नी दलजीत कौर को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा चल रही है। कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी, लेकिन अब इस मामले की सच्चाई सामने आ गई है।

शालीन भानोट का रिएक्शन
दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज ने दावा किया था कि शालीन और दलजीत अपने पुराने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस दावे पर शालीन भनोट ने नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता ने ऐसी खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए संबंधित पेज को फटकार लगाई और कहा कि गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ वह कानूनी कदम भी उठा सकते हैं।
शालीन भानोट दलजीत कौर की शादी
गौरतलब है कि शालीन भनोट और दलजीत कौर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने के बाद साल 2015 में उनका तलाक हो गया। अलगाव के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
दलजीत कौर की दूसरी शादी
दलजीत कौर ने उस समय शालीन पर घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। वहीं, तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। बाद में दलजीत ने यूके स्थित बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों के बीच अलगाव की खबरें सामने आईं।
सिर्फ गॉसिप है फिर से शादी की खबरें
फिलहाल शालीन और दलजीत की दोबारा शादी को लेकर चल रही चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभिनेता खुद इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बातें महज अटकलें हैं।


Click it and Unblock the Notifications


