शालीन-दलजीत 'नच बलिए-4' के विजेता

शालीन और दलजीत की जोड़ी ने शो के अंतिम एपीसोड में मेघा गुप्ता और नमन शॉ की जोड़ी को पछाड़ दिया। विजेता जोड़ी को 'नच बलिए-4' की ट्राफी, 50 लाख रुपये की ईनामी राशि और एक कार दी गई।
शाहरुख खान और लारा दत्ता की मौजूदगी ने इस शो के आकर्षण में इजाफा किया। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म 'बिल्लू बारबर' के प्रमोशन के सिलसिले में इसमें शामिल हुए। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।
फाइनल शो में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों के अलावा इस शो के निर्णायक अर्जुन रामपाल और करिश्मा कपूर एवं निर्देशक, नृत्य निर्देशक और इस शो में सह निर्णायक की भूमिका निभाने वाली फराह खान ने भी अपनी-अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications











