'शांकुतलम' की समांथा रुथ प्रभु की ऐसी दीवानगी, फैन ने बना डाला मंदिर, अब उनके बर्थडे पर होगा ये काम!
अपने फेवरेट सितारों के लिए मंदिरों का निर्माण करवाना साउथ इंडिया में कोई नया चलन नहीं है। नयनतारा, हंसिका मोटवानी और नमिता के बाद अब, सामंथा रुथ प्रभु के कई फैंस में से एक फैन, जिसका नाम तेनाली संदीप बताया जा रहा है, ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार बरसाने का एक अनूठा तरीका खोज लिया है।
वह 'शाकुंतलम' की अभिनेत्री Samantha Ruth Prabhu के नाम पर आंध्र प्रदेश के बापाटला के पास स्थित अल्लपाडु गांव में एक मंदिर बनवा रहा हैं। अभिनत्री की कथित मूर्ति की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस फैन ने 28 अप्रैल को सामंथा के जन्मदिन पर मूर्ति का अनावरण करने की योजना बनाई है। हालांकि नयनतारा, हंसिका मोटवानी और नमिता के लिए जो मंदिर बने हैं वे तमिलनाडु में हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये फैन अभी तक समांथा रुथ प्रभु से मिला तक नहीं है। तेनाली संदीप ना सिर्फ सामंथा की फिल्मों का फैन है बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कामों से भी बहुत खुश है। आपको बता दे सामंथा प्रत्यूषा फाउंडेशन के जरिए समाज सेवा करती हैं। हालांकि सामंथा ने इस मंदिर को लेकर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और ना ही उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस मंदिर में सामंथा का जो स्टेचू बना है वो सेंटर में रखा जाएगा।
आपको बता दें, सामंथा की हाल ही में 'शाकुंतलम' फिल्म रिलीज हुई है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा सामंथा जल्द ही जल्द ही 'सिटाडेल इंडिया' और 'कुशी' फिल्म में भी नजर आएंगी।
इन सबसे अलग Samantha Ruth Prabhu का हाल ही में पेप्सी राइज अप बेबी एड फिल्म भी रिलीज हुई है, जिसमें सामंथा महिलाओं को आगे बढ़ने की बात करते हुए पेप्सी ब्रांड को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। इस एड फिल्म को उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटों पहले ही शेयर किया है और इसका कैप्शन जो कि इस एड फिल्म की टैगलाइन भी है, लिखा है - दुनिया खीचेगी नीचे , बट यू गेट टू राइज अप बेबी।
सामंथा के सोशल मीडिया के फैंस और फॉलोअर्स इस एड फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक 7 लाख 50 हजार के आसपास लोग इस पर कमेंट और लाइक कर चुके हैं। यहां तक कि सोफी चौधरी जैसी हस्तियों ने भी इस एड फिल्म को लाइक किया है। इसके अलावा फैंस ने एड फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु की तारीख में खूब कसीदे भी बड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications











