दुष्यंत-शकुंतला छोटे पर्दे पर
पौराणिक पात्र दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी छोटे पर्दे पर दस्तक देगी। 'स्टार वन' के नए धारावाहिक 'शकुंतला' में इस प्रेम कहानी को जीवंत किया जाएगा।
स्टार वन के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक रवि मेनन ने बताया, "यह धारावाहिक दो फरवरी से शुरू होगा। इसकी कहानी बेहतरीन है।"
'शकुंतला' का निर्माण 'सागर पिक्चर्स' कर रही है। इस कंपनी के कर्ताधर्ता मोती सागर ने बताया कि यह कहानी अब तक लोगों ने सिर्फ सुना है और इसको टेलीविजन पर उतारना एक बड़ी चुनौती है।
गौरतलब है कि इस धारावाहिक का प्रसारण सोमवार से गुरुवार को रात 9.30 बजे किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











