TRAILER: गणित की जीनियस 'शंकुलता देवी' बनीं विद्या बालन- ऐसे मिला था 'ह्यूमन कंप्यूटर' का टैग
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'शकुंतला देवी' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो 31 जुलाई को विशेष रूप से अमेज़ॅन पर अपने ग्लोबल प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म में विद्या बालन, जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा और अमित साध प्रमुख भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में विद्या बालन विश्व-विख्यात महान गणितज्ञ शंकुतला देवी की भूमिका निभा रही हैं। जिन्हें ह्यूमन कंप्यूटर का टैग भी दिया गया था।

यह हिन्दी टाइटल प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर वाली भारतीय भाषा की पहली बायोपिक है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस तथा विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस बॉयोपिक ड्रामा में सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो शकुंतला देवी की बेटी के रूप में नजर आयेंगी। इसकी पटकथा अनु मेनन और नयनिका महतानी ने लिखी है, जबकि डायलॉग इशिता मोइत्रा के हैं।
भारत और विश्व के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेम्बर्स इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक को 31 जुलाई से देख सकते हैं। दर्शकों द्वारा फ़िल्म "शकुंतला देवी" के ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है।
फिल्म पर बात करते हुए विद्या बालन ने कहा, 'शकुंतला देवी की दुनिया में जाना डरावना और रोमांचक था। उनकी कहानी प्रेरक है और दिखाती है कि यदि हम खुद पर विशवास करें, तो दुनिया हमारे पीछे भागेगी। प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट रिलीज होने से शकुंतला देवी दुनियाभर के दर्शकों के एक कदम और करीब आएंगी, क्योंकि वे अपनी सुविधा के अनुसार इस फिल्म को देख सकेंगे।'
वहीं, निर्देशक अनु मेनन ने कहा कि, 'मुझे शकुंतला देवी ने हमेशा प्रेरित किया है और उनकी कहानी आज की दुनिया के लिये बहुत प्रासंगिक है। हम गणित में उनकी महारत के बारे में जानते हैं, लेकिन इस फिल्म में उनका व्यक्तिगत पहलू भी है- वह एक बुद्धिमान, लेकिन थोड़ी कमजोर महिला थीं और ऐसी मां थीं, जो अपने समय से बहुत आगे थी और अपनी शर्तों पर काम करती थी। मुझे यकीन है कि विश्वभर के दर्शक इस फिल्म का उतना ही मजा लेंगे, जितना मजा हमें इसे बनाने में आया है।'


Click it and Unblock the Notifications











