रामायण के बाद लॉकडाउन में 'शक्तिमान' देखना चाहते हैं फैंस, पहले सुपरहीरो शो की पब्लिक डिमांड
कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन देशभर में हैं। ऐसे में दर्शकों ने दूरदर्शन से लोगों ने मांग की कि रामायण के अलावा शक्तिमान जैसे सीरियल का भी रिपीट टेलीकास्ट किया जाए। हाल में ही पब्लिक डिमांड को मानते हुए 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर फिर से प्रसारण होने जा रहा है। सूचना प्रसराण मंत्री ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी।
रामायण के बाद महाभारत, शक्तिमान हम पांच, मालगुडी डेज, अलिफ लैला, चंद्रकांता, श्रीमान-श्रीमति जैसे सीरियल को लेकर भी सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है कि इनका भी प्रसारण दोबारा किया जाना चाहिए। हालांकि इन सभी टीवी शो को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि टेलीविजन सीरियल्स की रिपीट टेलिकास्ट की जाने की मांग फिर तेज हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











