..................... Shaktiman fame actress Vaishnavi MacDonald faced casting couch pain, said- director call me alone in party - Hindi Filmibeat

पार्टी में अकेले आने को कहा, मां के सामने बोली गंदी बात, शक्तिमान फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द

शक्तिमान फेम एक्ट्रेस गीता विश्वास यानी कि वैष्णवी मैकडोनाल्ड इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्में तो की ही हैं साथ ही में उन्होंने कई टीवी सीरियल भी किए हैं। वैसे तो वैष्णवी ने कई सीरियल्स में काम किया है, लेकिन शक्तिमान सीरियल से उन्हें खास पहचान मिली। जी हां, इस सीरियल में वह गीता विश्वास के किरदार में नजर आई थीं। इस किरदार ने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया था।

Vaishnavi MacDonald

हाल ही में वैष्णवी ने अपने बॉलीवुड में काम का एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनका एक्सपीरियंस कुछ खास नहीं रहा। शुरुआत में ही उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उनके सामने ऐसी भद्दी डिमांड रखी गई थी जिसके बाद से उनका फिल्मों में काम करने का मन ही नहीं किया। वैष्णवी ने बताया कि उन्हें फिल्में तो काफी ऑफर हुई थीं, लेकिन हर बार उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की उम्मीद रखी जाती थी। वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज नहीं किया इसलिए उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार तो ऐसा हुआ था कि फिल्म भी साइन हो गई थी और पोस्टर भी छप गए थे, लेकिन कॉम्प्रोमाइज ना करने की वजह से उन्हें फिल्म ने निकाल दिया गया।

एक्ट्रेस ने एक पुरानी घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें और उनकी मां को ऑफिस में बैठाया गया। मेरी मां से कहा गया कि देखिए पोस्टर छप गए हैं, लेकिन आपकी बेटी फिल्म में काम नहीं करेगी। एक्ट्रेस ने कहा कि उसी शाम मुझे अकेले मिलने के लिए बुलाया गया था। मुझे कहा कि सिर्फ मर्दों की पार्टी होगी अकेले आना मिलकर शराब पिएंगे। मेरी मां हमेशा मेरे साथ रहती थी। उन्हें चीजें खटकनी शुरू हो गई थीं। एक बार तो शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाना था। मेरा पासपोर्ट तो बन गया, लेकिन मेरी मां का नहीं बना। डायरेक्टर को तो नहीं, लेकिन हीरो को मुझमें इंटरेस्ट था। दोनों ने फैसला किया की अगर मैं कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी तो मुझे फिल्म से निकाल दिया जाएगा। इस तरह से एक-एक करके फिल्में हाथ से निकल गईं। इसके बाद शक्तिमान ऑफर हुआ और मैं इस काम से खुश थी।

Read more about: bollywood news in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X