Mukesh Khanna ने एकता कपूर के सीरियल्स को बताया खतरनाक, कहा- "वो औरतों को स्वार्थी दिखाती है"

Mukesh Khanna on Ekta Kapoor Serials: 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर बेबाक बयान देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' पर सवाल उठाए।
एकता कपूर के बारे में बोले मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना का कहना है कि एकता कपूर के शोज में भारतीय महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि इन टीवी शोज में औरतों को ज्यादातर चालाक, लालची और घर तोड़ने वाली दिखाया जाता है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा - "आपका क्या नजरिया है? क्या आपको परवाह नहीं कि आप परिवार और समाज की मूल्यों की धज्जियां उड़ा रहे हैं? आपके सीरियल्स में महिलाएं गहनों से लदी रहती हैं और एक-दूसरे से कहती हैं- 'देखती हूं तुम्हारी शादी कैसे होती है।' असल में हमारे देश की महिलाएं ऐसी नहीं हैं।"
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का आगाज
29 जुलाई 2025 को इस मशहूर शो का रीबूट 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरू हो चुका है। इस बार भी स्मृति ईरानी (तुलसी) और अमर उपाध्याय (मिहिर) अपने आइकॉनिक किरदारों में नजर आ रहे हैं। नई कहानी में मॉडर्न टच दिया गया है। बेहतर सिनेमेटोग्राफी, नए जमाने की कहानी और पुरानी यादों का मेल दर्शकों को फिर से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। खबरें तो यह भी हैं कि मौनी रॉय इसमें कैमियो रोल कर सकती हैं, जिससे पुराने और नए दर्शकों के बीच इमोशनल कनेक्शन और गहरा हो जाएगा।
मुकेश खन्ना और 'शक्तिमान' की यादें
मुकेश खन्ना का नाम आते ही सबसे पहले 'शक्तिमान' याद आता है। यह भारत का पहला बड़ा सुपरहीरो शो था, जो 1997 से 2005 तक दूरदर्शन पर टेलिकास्ट हुआ। इस शो में उन्होंने पंडित गंगाधर का रोल निभाया, जो ध्यान और पंचतत्वों से शक्ति प्राप्त कर 'शक्तिमान' बनते हैं और बुराई के खिलाफ लड़ते हैं।
करीब 450 एपिसोड तक चले इस शो ने बच्चों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। एक्शन के साथ-साथ इस सीरियल में दी जाने वाली नैतिक शिक्षा ने भी इसे खास बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications











