'शिल्पा शेट्टी को सबकुछ पता होना चाहिए', राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जमकर बरसे मुकेश खन्ना!
पिछले कुछ दिनों से लगातार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस की कस्टडी में हैं और उनको पोर्नोग्राफी करवाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की गई थी। लेकिन इस समय दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना का एक बयान सामने आया है जिसमें वो राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। उन्होने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को लेकर अपना मत रखा है।
मुकेश खन्ना इस दौरान एबीपी न्यूज से बात कर रहे थे। उन्होने कहा है कि.. 'पहले के समय में पत्नियां पति के काम के बारे में कुछ नहीं जानती थीं लेकिन अब सब कुछ जानती हैं।

शिल्पा को 120 प्रतिशत इस बारे में पूरी खबर होनी चाहिए। मैं ये नहीं कहता कि वो जिम्मेदार हैं, लेकिन अगर वह सच्ची हैं और हिम्मत है अपने पति के खिलाफ बोलने की, तो बोलिए क्योंकि अगर आप बोलेंगी तो वह इंडस्ट्री बंद हो जाएगी।'

आगे क्या बोले मुकेश खन्ना?
मुकेश खन्ना ने इसके अलावा कहा है कि.. 'सुशांत की मौत के बाद इंडस्ट्री में ड्रग एंगल निकलकर आया था लेकिन इसकी जड़ें पिछले 50 सालों से फैली हुईं हैँ। इसी तरह ये इंडस्ट्री भी है।' मुकेश खन्ना को लेकर मशहूर है कि वो हर किसी को लेकर अपनी एक बेबाक राय रखते हैं और वो काफी सुर्थियों में आती है।

पहले भी रखी है राय
कुछ समय पहले उन्होने शाहरुख खान और अजय देवगन को लेकर अपन बात रखी थी और इसका कारण विमल पान मसाला का प्रचार था। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला था जो दोनों सितारों के फैंस को भी पसंद नहीं आया था।

लिख दी थी ऐसी बातें
उन्होने लिखा था कि.. 'बोलो ज़ुबान केसरी, ऊंचे लोगों की पसंद, मैं यूं ही नहीं बन जाता, क्या है ये सब ? लोगों को भ्रमित करने का खतरनाक रास्ता! हानिकारक वस्तुओं का नाटकीय ढंग से दुष्प्रचार! कोई नहीं रोकता इसे। ना खाने वाला, ना प्रचारक, ना ही सरकार। किसके बाप का क्या जाता है।'

मुसीबत में है
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी फिलहाल काफी मुसीबत में है और लगातार सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले एक व्हाट्सएप चैट लीक हुई थी जिसके बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

शूट्स कैंसिल
इस मामले के बाद शिल्पा शेट्टी ने सारे शूट्स कैंसिल कर दिए हैं और इस समय उनसे भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। हाल ही में उनका कहना था कि वो कुछ नहीं जानती हैं क्योंकि उन्होने इस कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

हंगामा 2 रिलीज हुई है
हाल ही में शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई है लेकिन शिल्पा शेट्टी किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आई हैं। उन्होने फिल्म रिलीज से पहले ही मीडिया से दूरी बना ली थी।


Click it and Unblock the Notifications