सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोले 'शक्तिमान' एक्टर-'इंडस्ट्री में कई मर्डर को सुसाइड में बदलते देखा है'
सुशांत सिंह राजपूत केस में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई कलाकारों ने आवाज उठाया है। अंकिता लोखंडे, कृति सैनन से लेकर राजकुमार राव तक ने सुशांत के लिए न्याय की मांग की है। वहीं, अब शक्तिमान और महाभारत जैसे सीरियल समेत कई फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सुशांत के लिए न्याय की मांग की है।
उन्होंने कहा, मैंने यहां 30-40 साल गुजारे हैं और कई ऐसी घटना जानी है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा मर्डर केस सामने आया है। फिल्म इंडस्ट्री में कई मर्डर केस को सुसाइड बताया गया है और किसी ने सवाल नहीं उठाया है।

मुकेश खन्ना ने कहा, कई सालों पहले एक हीरोइन ने 18वें माले से कूद गई थी, उसे लेकर कोई जांच नहीं की गई और उसे सुसाइड करार दे दिया गया। हो सकता है कि उसे भी किसी ने धक्का दिया हो। कई लोग कूदे हैं, कई फांसी पर पाए गए हैं, जैसे कि सुसाइड करने का कोई और तरीका ना हो।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications