श्रद्धा कपूर से एनसीबी अधिकारी बन पूछताछ करेंगे शक्ति कपूर? सुशांत की फिल्म से तगड़ा खुलासा!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 कैसा रहा है ये तो सभी जानते हैं। इस समय कई सितारे काफी गर्दिश में हैं क्योंकि ड्रग्स मामले को लेकर एक के बाद एक कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। ये सब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद शुरु हुआ था क्योंकि इस केस में एक एंगल ड्रग्स का भी था। हाल ही में एक्टर की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में कई फिल्मी अभिनेत्रियों से एनसीबी ने पूछताछ की है।
लेकिन इस समय एक और बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बन रही फिल्म में अभिनेता शक्ति कपूर नजर आने वाले हैं। लेकिन मजे की बात तो है कि इस फिल्म में वो एक एनसीबी यानि नार्कोटिक्स अधिकारी बने हैं। हाल ही में इस श्रद्धा कपूर से एनसीबी ने पूछताछ की थी तो फिल्म शक्ति कपूर भी श्रद्धा कपूर से पूछताछ करते नजर आ सकते हैं।
कंगना रनौत ने शहीद भगत सिंह लेकर किया ये ट्वीट, हो रहा है तेजी से वायरल


Click it and Unblock the Notifications











