सत्ते पे सत्ता रीमेक - शक्ति कपूर ने बताया ये एक्टर निभा सकता है उनका किरदार, एकदम परफेक्ट तरीके से
आजकल बॉलीवुड में सत्ते पे सत्ता रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर है। फराह खान और रोहित शेट्टी इस फिल्म को बना रहे हैं और आए दिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चा होती रहती है। अगर ताज़ा अपडेट की मानें तो फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन के किरदार में दिखाई देंगे और कृति सैनन को हेमा मालिनी के लिए अप्रोच किया गया है।
अब शक्ति कपूर ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा सिद्धांत इस शानदार क्लासिक फिल्म की रीमेक में उनका किरदार निभाए। शक्ति कपूर का कहना है कि ये किरदार सिद्धांत से अच्छा कोई नहीं निभा सकता लेकिन अब ये फराह और रोहित पर है।

सिद्धांत कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू शूटआउट एट वडाला से किया था। इसके बाद वो अनुराग कश्यप की अगली में एक बहुत ही अहम किरदार में दिखाई दिए। इसके बाद जज़्बा, हसीना पारकर, पलटन जैसी फिल्मों में सिद्धांत दिखाई दिए लेकिन अब तक उन्हें अपने करियर का यादगार रोल नहीं मिला है।
जहां तक रही बात सत्ते पे सत्ता रीमेक की तो बॉलीवुड में इस समय कई फिल्मों के रीमेक प्लान हो रहे हैं। लेकिन उससे पहले आपको दिखाते हैं बॉलीवुड का रीमेक स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications











